hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
उत्तर प्रदेश
Trending

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या: पत्नी और देवर गिरफ्तार, छह महीने से थे फरार कानपुर।

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या: पत्नी और देवर गिरफ्तार, छह महीने से थे फरार
कानपुर।
कानपुर के खरेसा गांव में अप्रैल माह में हुई दिनेश अवस्थी की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी पूनम और उसका देवर मनोज ही शामिल थे। दोनों हत्या के बाद से फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब छह महीने बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि पूनम और उसके देवर मनोज के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी दिनेश अवस्थी को हो गई थी। दिनेश द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दे दिया।
हत्या के बाद दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान पूनम ने बागेश्वर धाम से अपने एक रिश्तेदार को फोन किया, जिसके आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी मनोज के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह उसका तीसरा हत्या का मामला है, जबकि पूनम के खिलाफ यह पहला आपराधिक केस है।
पुलिस पूछताछ में मनोज ने खुद को ही दोषी बताते हुए कहा कि “पूनम ने किसी को नहीं मारा, हत्या मैंने की है। वह मेरी भाभी हैं। उन्हें भूत-प्रेत की बाधा है, इसलिए हम बागेश्वर धाम गए थे।”
हालांकि, पूनम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि देवर मनोज के साथ उसके संबंध थे और पति द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव मिलने के बाद गिरफ्तारी के डर से वे दोनों बागेश्वर धाम भाग गए थे।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button