hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
उत्तर प्रदेशताजा खबरें
Trending

कानून व्यवस्था मजबूत करने को कानपुर देहात में बड़ा फेरबदल

कानून व्यवस्था मजबूत करने को कानपुर देहात में बड़ा फेरबदल
कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद सतीश कुमार सिंह को थाना भोगनीपुर की कमान सौंपी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना रनियां शिवनारायन सिंह को थाना रसूलाबाद का प्रभार दिया गया है। कई महीनों से थाना गजनेर की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह को अब थाना सिकंदरा का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को निरीक्षक अपराध थाना रनियां से अपराध शाखा, निरीक्षक धीरेंद्र सिंह को निरीक्षक अपराध थाना गजनेर से निरीक्षक अपराध थाना रसूलाबाद तथा निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना शिवली से सर्विलांस सेल में तैनात किया गया है। निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना शिवली नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गौतम को थानाध्यक्ष सिकंदरा से थानाध्यक्ष रनियां, उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष देवराहट से थानाध्यक्ष गजनेर तथा उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर से थानाध्यक्ष देवराहट बनाया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक मलोक चंद्र को थाना अमराहट से चौकी प्रभारी कांधी थाना डेरापुर, उपनिरीक्षक अमित शुक्ला को थाना शिवली से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को थाना रनियां से अपराध शाखा तथा उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार को चौकी प्रभारी कांधी थाना डेरापुर से चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button