रसूलाबाद पुलिस ने महिला गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक गांजा बरामद
कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बा रसूलाबाद के तुलसी नगर कंजड़ डेरा में छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक महिला के कब्जे से भूसे के कमरे में रखे पीले रंग के प्लास्टिक बोरे से 05 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम माला पत्नी जीतू, निवासी तुलसी नगर कंजड़ डेरा, थाना रसूलाबाद, उम्र लगभग 35 वर्ष बताया। बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 34/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
बरामद गांजे का वजन 05 किलो 114 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्ता को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक रामप्रकाश सिंह, महिला कांस्टेबल अर्पिता पटेल, निशिता चौधरी एवं हिमांशी अवस्थी शामिल रहीं।