उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending
A01 न्यूज़ | कानपुर देहात ब्रेकिंग न्यूज़ Rasulabad की कांशीराम कॉलोनी में अवैध कब्जा, नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों को लेकर जमाया जा रहा है।

-
A01 न्यूज़ | कानपुर देहात ब्रेकिंग न्यूज़
Rasulabad की कांशीराम कॉलोनी में अवैध कब्जा, नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग खाली पड़ी कॉलोनियों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, जबकि आवंटित मकानों के ताले तोड़कर उनमें अपना सामान रखकर कब्जा जमाया जा रहा है।
कॉलोनी में बने सरकारी अस्पताल और गेस्ट हाउस परिसर में गांजा, चरस, शराब और अन्य नशे का खुलेआम सेवन किए जाने की शिकायत भी सामने आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर अवैध कब्जाधारियों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
साथ ही संबंधित लोगों के दस्तावेजों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।
#KanpurDehat #Rasulabad #BreakingNews #IllegalEncroachment #CrimeNews #A01news
@DMKanpurDehat
@CdoKanpurDehat




