hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
उत्तर प्रदेशकरियरखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीताजा खबरेंदेशधर्मबिज़नेसमध्यप्रदेशमनोरंजनराशिफललाइफस्टाइलविदेशशिक्षा

ट्रंप ने फिर दिया ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान: कहा, रूसी खतरे को दूर करना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘डेनमार्क जो काम नहीं कर पाया है, अब उसे पूरा किया जाएगा’.
ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, “नेटो पिछले 20 सालों से डेनमार्क से कहता आ रहा है कि ‘आपको ग्रीनलैंड से रूसी ख़तरे को दूर करना होगा.’ दुर्भाग्य से, डेनमार्क इस दिशा में कुछ भी करने में नाकाम रहा है. अब समय आ गया है और यह किया जाएगा!”
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने के उनके प्रस्ताव का विरोध यूरोप के कुछ देशों ने किया है.
इससे पहले ट्रंप ने ग्रीनलैंड का समर्थन करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने की भी बात कही थी.
उधर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ़्रेडरिक्सन ने कहा कि “यूरोप को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता”.
अमेरिकी राष्ट्रपति का तर्क है कि अगर ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल नहीं किया गया तो रूस या चीन उस पर क़ब्ज़ा कर लेंगे.
ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त वाला द्वीप है. डेनमार्क और यूरोप के कुछ देशों ने ट्रंप के प्रस्ताव का विरोध किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button