*जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश) | अरबिन्द सेंगर*
*जीआरपी पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। जीआरपी पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त तेजस्वी शंकर तिवारी को कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है।*
*वांछित की गिरफ्तारी में थाना जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह, उ0नि0 अर्पित तिवारी एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।*